Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महापौर मधुसूदन यादव ने किया सघन पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ

महापौर ने सघन पल्स पोलियो अभियान 2026 का किया शुभारंभ, 29 एवं 30 जून को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा…
* पोलियो की दवा पिलाने हेतु ट्रांजिट टीमों एवं मोबाइल टीमों का किया गया गठन…

राजनांदगांव । महापौर श्री मधुसूदन यादव ने सघन पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, पार्षद श्री कमलेश बंधे, पार्षद श्री मनोहर यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बी.एल.तुलावी, चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेष जोशी राज्य सलाहकार श्री साहिल मसीह, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विकास राठौर, जिला सलाहकार आरएमएनसीएचए डॉ स्नेहा जैन, जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया गया कि ब्लाक के ग्रामों के अलावा शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन में पोलियो बूथ बनाने के साथ ट्रांजिट टीमों के द्वारा खदानो, ईटा भट्टा, छात्रावास, मदरसा एवं छूटे क्षेत्रों में पोलियो की दवा पिलाने हेतु ट्रांजिट टीमों एवं मोबाइल टीमों का गठन किया गया था प्रथम दिवस बूथ में पोलियो की दवा पिलाने के पश्चात अगले 2 दिन 29 एवं 30 जून 2026 को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

डॉ. नेतराम नवरतऩ द्वारा प्रथम दिवस की अभियान समाप्ति के पश्चात् संध्या कालीन विडियो कांफे्रस के माध्यम से समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, सेक्टर सुपरवाईजर, बीपीएम, बीईटीओ की अभियान के संबंध में आवश्यक चर्चा एवं समीक्षा की गई। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को क्रियाशील कर प्रत्येक 02 घंटे के आंकड़ों का संकलन एवं संध्या कालीन प्रतिवेदन कार्य में कार्यालयीन कर्मचारियों एवं शहरी पर्यवेक्षकों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त मैदानी अमलों को निर्देश दिया है कि घर-घर जाकर छूटे हुये समस्त बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाई जाए।

Exit mobile version