Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*महापौर: भाजपा से मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा या कमल सोनी तय*

मधुसूदन यादव , नीलू शर्मा , कमल सोनी

*➡️ राज्य में भाजपा की सत्ता होने से दावेदारों की फौज*

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में पिछले नगर निगम चुनाव की तुलना में इस बार के नगर निगम चुनाव में राजनीतिक परिस्थितियों बदल चुकी है। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता थी और अभी भाजपा की सत्ता है तो राजनांदगांव नगर निगम में महापौर सीट अनारक्षित घोषित होने से दावेदारों की एक पलटन ही तैयार है। फिर भी जिन तीन प्रमुख नाम पर चर्चा चल रही है जिसमें पूर्व महापौर व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव का नाम सबसे ऊपर है अगर किसी कारणवश उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया जाता है तो नीलू शर्मा अथवा कमल सोनी की प्रबल संभावना है। नीलू शर्मा और कमल सोनी के नाम पर यह कयास लगाया जा रहे हैं कि नीलू शर्मा महापौर चुनाव लड़ने को लेकर कम ही उत्साहित है। जबकि कमल सोनी पूरे उत्साह के साथ पूरी तरह तैयार है। ⬇️शेष नीचे⬇️

👉🏽मधुसूदन यादव – बात करें मधुसूदन यादव की उनके व्यवहार से सब लोग परिचित हैं। मिलनसार हंसमुख व्यक्तित्व के धनी हैं। पूर्व सांसद और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। भाजपा की राजनीति में एक लंबा अनुभव है जिसके कारण उनके दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। ⬇️शेष नीचे⬇️

👉🏽नीलू शर्मा – बात करें नीलू शर्मा की युवा चेहरा है और सभी धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सक्रियता बढ़ी है। पूर्व राज्य मंत्री दर्जा वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा से है। ऐसी स्थिति में नीलू शर्मा जो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा पूर्व सांसद के पुत्र हैं। वर्तमान में नीलू शर्मा भी पूर्व राज्य मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हैं। इस कारण से उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। ⬇️शेष नीचे⬇️

👉🏽कमल सोनी – बात करें कमल सोनी की पूर्व महापौर स्वर्गीय शोभा सोनी के छोटे भाई है। शोभा सोनी का नाम दिग्गज भाजपा नेत्री में आता था। 2005 के प्रत्यक्ष महापौर चुनाव में कांग्रेस की हेमा देशमुख को 20,000 वोट के लंबे अंतराल से हराकर जीत दर्ज की उनके निधन के बाद भी आम जनता उनके काम और व्यवहार को आज भी याद करती है। जिसका लाभ निश्चित रूप से कमल सोनी को मिलेगा कमल सोनी श्री राम मंदिर निर्माण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सबसे ज्यादा चर्चा में सामने आए जब संघ ने  उन्हें जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, नगर का सह-संयोजक का दायित्व दिया  जिसके कारण संघ की सभी आनुषंगिक संगठन ने उनके काम की सराहना की जिसके कारण महापौर पद के लिए भाजपा से कमल सोनी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version