Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दीपावली का यह त्यौहार आपके जीवन में नई उर्जा, उल्लास, आरोग्यता एवं समृद्धि लेकर आए :- हर्षा-लोकमनी

(संतोष देवांगन) पाटन : जिला पंचायत दुर्ग की सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर एवं भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने क्षेत्र वासियो को दीपावली के पावन अवसर पर बधाई दते हुए कहा कि, हमारे पास कमाए हुए धन दौलत से ज्यादा कमाए हुए संबंधों की है, मैंने धन नहीं अच्छे सम्बन्ध, स्नेह, आदर और आप जैसे अच्छे लोग अर्जित किए हैं।

उन्होंने कहा कि ,  धन का तो व्यय हो जाता है, मगर आप जेसे लोग और मधुर संबंध नहीं, आप हरदम मेरे साथ थे, हैं और हमेशा रहेंगे, आप स्नेही स्वजनों का स्नेह और साथ हमेशा बना रहे, आप व आप के परिजनों को पंच दिवसीय दीप उत्सव धनतेरस, रूपचतुर्दशी,दीपावली, गोवर्धन पूजा एंव भाई दूज की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाए। उन्होंने माँ लक्ष्मी से प्रार्थना की – कि, दीपावली का यह पर्व आपके जीवन में नई उर्जा, उल्लास, आरोग्यता एवं समृद्धि लेकर आए।

Exit mobile version