Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बड़ी खबर – चिरान लकड़ी से भरी मेटाडोर पलटी, तेज रफ़्तार से भाग रही थी वाहन

संतोष देवांगन/पाटन : अभी की ताजा खबर है की एक मेटाडोर अचानक पलटी खा कर सडक पर गिर गई।  ड्राइवर को चोट आई है , प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एक मेटाडोर चिरान लकड़ी से भरा काफी तेज गति से पाटन की और से रायपुर की और जा रही थी की मोतीपुर मोड़ पर पेट्रोलपंप के पास अचानक ड्राइवर ने वहां का संतुलन खो बैठा जिससे सड़क पर वहां पलट गई।  बता दे की इन दिनों पाटन फारेस्ट अधिकारीयों की लापरवाही से लकड़ी तस्कर काफी सक्रीय हो गया है। जिसके कारन खुलेआम प्रतिबंधित लकड़ी की कटाई और अवैध परिवहन का कार्य लगातार जारी है।

उक्त वाहन पाटन, गाड़ाडीह या फिर रानीतराई से लकड़ी ले कर आ रही थी. बता दे की लकड़ी तस्करों से आपसी मिली भगत कर जितना जल्दी हो सके अवैध लकड़ी को नजदीक के आरामिलों में खपाना या फिर अवैध रूप से चल रहे ईट भट्ठों में खपाने की जद्दोजहद में वाहन को तेज गति से चलाते है जिसके कारन कई घटनाए सडको पर घट रही। लेकिन पाटन वन अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बठी है ..आखिर क्यों ? यह समझ से परे है।

Exit mobile version