Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिजली गोदाम में लगी भीषण आग का खुलासा हुआ, देखिए वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बिजली दफ्तर में आग लगने के कारण का खुलासा हो गया है। कोटा CSPDCL स्टोर में कट आउट बॉक्स के पास आग लगना शुरू हुई थी, जो झाड़ियों को जलाते हुए ट्रांसफार्मर और तेल के ड्रामों तक पहुंची थी।

वहीं इस आगजनी से शासन को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। भीषण अग्निकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लापरवाही साफ नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने गुढ़ियारी स्थित क्षेत्रीय भंडार गृह में आग लगने की घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है।

समिति पांच बिन्दुओं पर एक सप्ताह के अंदर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

देखिए वीडियो ⬇️⬇️

Exit mobile version