Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भिलाई के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

भिलाई : भिलाई के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान । लाइट इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना की सुचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस व फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची। और मशक्कत कर आग को बुझाने का प्रयास किया।

केमिकल फैक्ट्री एमके तारकोल में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण तारकोल बनाने की तैयारी चल रही थी, लापरवाही के कारण आग लगने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है की फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से फैक्ट्री में आग लग गया। आपको बता दे की आग इतनी भीषण था कि आसपास के लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई।

एएसपी शहर संजय ध्रुव, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री में आग लगने से सारे सामान जलकर खाक हो गए। पहले आग केमिकल ट्रैंकर में लगना बताया जा रहा है. उसके बाद धीरे-धीरे चारों ओर फैक्ट्री में लग गई. फैक्ट्री में फायर सिस्टम अपडेट नहीं होने के कारण आग जल्द फैक्ट्री को अपने चपेट में ले लिया, लेकिन आग को बुझाने में तीन दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंची थी। यह घटना कल की है।

Exit mobile version