Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चलती यात्री बस में लगी भीषण आग… 2 महिला सहित 4 झुलसे, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, देखें हादसे का वीडियो

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के केशकाल NH 30 में देर रात बड़ा हादसा हो गया। चलती हुई यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से बस में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जान बचाने के लिए जलती बस से यात्री बस से कूदे। वहीं आग की चपेट में आने से 2 महिला और 2 पुरुष झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला। बस आग में जलकर खाक हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि, लगभग 30 यात्रियों को लेकर बस राजधानी रायपुर से जगदलपुर जा रही थी।

मिली जानकारी के मताबिक, कोंडागांव के नेशनल हाईवे केशकाल के डिपो के पास रायपुर से जगदलपुर आ रही यात्री बस में अचानक देर रात 3 बजे आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। ड्राईवर ने वाहन रोका तो सभी यात्री अपनी जान बचाने बस से कूदने लगे। और बस में आग इतनी जबरदस्त थी की देखते ही देखते ही यात्री बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम बचाव कार्य में लगी। आग में 2 महिला और 2 पुरुष झुलस गए हैं। जिन्हें नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना कैसी घटी इसका पता नहीं लग पाया है। फिलहाल यात्री डरे और सहमे हुए हैं।

Exit mobile version