Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दो बच्चों की मां.. शादीशुदा प्रेमिका बोली – नहीं रह सकती प्रेमी के बगैर, दोनों पक्ष आपस में भिड़े

पेंड्रा : दो बच्चों की मां 4 बच्चों के बाप के साथ भाग गई। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। फरार प्रेमी-प्रेमिका वापस अपने गांव लौट आए। विवाहित प्रेमिका का कहना है कि वो अपने प्रेमी के बगैर नहीं रह सकती, तो वहीं उसके पति का कहना है कि वो अपनी पत्नी के बिना नहीं रह सकता। पेंड्रा थाना पुलिस ने कहा कि उसने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। जीवन लाल पनिका अपनी पत्नी फूलकुंवर और 4 बच्चों के साथ रहता है। मझगवां गांव में ही इनके रिश्तेदार रहते हैं।

एक-दूसरे के घर आने-जाने के दौरान जीवन लाल को अपने रिश्तेदार राजेंद्र प्रसाद पनिका की पत्नी राखी पुरी से प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों एक साथ फरार हो गए। इधर दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था कि वे दोनों कहां छिपे हुए हैं। इसके बाद विवाहिता के परिवार वाले जीवन लाल के घर पहुंचे। राजेंद्र उन सभी को लेकर अपने घर मझगवां आ गया। इस बीच दोनों प्रेमी-प्रेमिका भी वापस लौट आए। तब विवाहिता के पति राजेंद्र और प्रेमी जीवन लाल के बीच जमकर मारपीट हुई।

दोनों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर विवाहित प्रेमिका का कहना है कि वो अपने प्रेमी जीवनलाल के बगैर नहीं रह सकती। उसने पुलिस से अपने पति राजेंद्र पनिका की शिकायत करते हुए घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वो अपने पति के पास वापस नहीं लौटना चाहती है। मामला मरवाही के चरचेड़ी गांव का है।

Exit mobile version