Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मरार पटेल समाज बगौद राज का वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम संपन्न

(निर्मल पटेल) रायपुर : कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज का वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम ग्राम पुरी में आयोजित किया गया। पुरे 28 गांव के ग्राम प्रमुख, राज पदाधिकारी गण एवं हजारों कि संख्या में उपस्थित युवा तथा महिलाओं कि उपस्थिति में समाज कि इष्ट देवी मां शाकंभरी एवं भगवान श्री रामचन्द्र जी का पुजा अर्चना तथा महाआरती किया गया।  कार्यक्रम में उपस्थित राज पदाधिकारी गण, ग्राम प्रमुखों एवं गणमान्य जनों का स्वागत सम्मान किया गया।

कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मान किया गया। पुरे 28 गांवों में नवनिर्वाचित पंच, सरपंच एवं पार्षदों का सम्मान किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए समाज के संरक्षक एवं सभापति नोहर सिंह पटेल ने कहा कि, समाज का विकास शिक्षा, संगठन एवं नशामुक्त जीवन से ही संभव है। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री लिलार सिंह पटेल ने अपने संबोधन में समाज में विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दिया।

युवाओं को शैक्षिक मार्गदर्शन, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया। समाज के अध्यक्ष श्री सियाराम पटेल ने कहा कि, समाज में युवाओं एवं महिलाओं कि सहभागिता से एक आदर्श समाज कि रचना किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकरणों का निराकरण, सामाजिक सुझाव एवं मार्गदर्शन, आमजनों से सामाजिक विचार लिया गया। वहीं इस अवसर पर बगौद राज अध्यक्ष सियाराम पटेल, उपाध्यक्ष वासुदेव पटेल, संरक्षक नोहर सिंह पटेल, तुकाराम पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष लिलार सिंह पटेल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लता पटेल,उपसभापति रामकुमार पटेल, सचिव अर्जून पटेल, कोषाध्यक्ष विमल पटेल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण पटेल,सलाहकार दुजराम पटेल, लिलेश्वर पटेल, हुलास पटेल, हिच्छा राम पटेल, किशोर पटेल, छबिलाल पटेल एवं हजारों कि संख्या में सामाजिक सदस्य गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version