Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राहुल को बचाते समय कई अफसरों को आई चोटें

बिलासपुर : बोरवेल के गड्ढे में फंसे छत्तीसगढ़ के मासूम राहुल को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के लिए सभी ने बहुत मेहनत की है। इसका ही नतीजा है ,की इतने संघर्षों के बाद राहुल सुरक्षित वापस आया है।

वही बताया जा रहा है की, लोक निर्माण विभाग सक्ती के SDO राकेश द्विवेदी को टनल बनाते वक्त गम्भीर चोंटे आयी है, जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गयी। राकेश द्विवेदी का इलाज बिलासपुर के खंडूजा हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने कहा की ,सभी के उत्साहित जज़्बे के कारण संघर्षों के बाद हमारा राहुल सुरक्षित वापस आया। सभी को बहुत बहुत आभार और राकेश द्विवेदी को शुभकामना कि वे जल्दी से स्वस्थ हो। वही मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की है कि, राहुल के इलाज और शिक्षा के खर्च की ज़िम्मेदारी शासन उठाएगा।
Exit mobile version