Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डीएवी जांता में हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में हुए अनेक भव्य आयोजन

* डी.ए.वी. जांता में हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में हुए अनेक व भव्य आयोजन…
* बच्चों में प्रकृति प्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता हमारा कर्तव्य प्राचार्य- जायसवाल…

बेमेतरा; दाढ़ी क्षेत्र का एक मात्र सीबीएसई, व जिले के एक मात्र डी.ए.वी. विद्यालय जांता में हरेली त्यौहार के अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर को हराभरा एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और जल बचाओ विषय पर फैंसी ड्रेस, पोस्टर, चित्र एवं स्लोगन प्रस्तुत किए। जिसमे “फैन्सी ड्रेस “छत्तीसगढ़ महतारी” गहना प्रथम स्थान पहली कक्षा, मिताक्षि दूसरी कक्षा “किसान” साहिल प्रथम स्थान पहली कक्षा “छत्तीसगढ़ महतारी” तुल्जा, वन्या राजपूत प्रथम स्थान,प्रेरणा दुबे दूसरा स्थान कक्षा तीसरी “किसान” मिवान मिरे प्रथम स्थान कक्षा तीसरी प्राप्त किये।

विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाली त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का भी अवसर है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का प्रयास करना चाहिए।

विद्यार्थियों ने फुगड़ी, गेड़ी, व नारियल फेक जैसे देसी गतिविधियों को जाना। जिसमे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “एक पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ” तथा “हरियाली है जीवन का आधार” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्राचार्य पी एल जायसवाल ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति प्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यालय परिसर को स्वच्छ-हरित बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Exit mobile version