Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एस.पी.एम.हायर सेकेंडरी स्कूल औंसर-रानीतराई “बाल मेला” में हुआ अनेक आयोजन।

Cg24News-R :- स्वामी परमानंद मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल औंसर-रानीतराई में 20 नवंबर दिन गुरुवार को समस्त ब्रांच का सामूहिक “बाल मेला” का आयोजन किया गया इस अवसर पर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगता, रंगोली प्रतियोगता, मेंहदी प्रतियोगिता, बाल क्रीड़ा प्रतियोगता, बढ़ती अपराध और AI पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगता और रंग बिरंगे खाने का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गाँव के सरपंच श्रीमती प्रिया महिपाल थी अध्यक्षता पालक समिति के अध्यक्ष पवन डोंगरे ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में अलख राम साहू (कौही) सेवानिवृत शिक्षक, ठाकुर राम सोनवानी(औंसर), गजेंद्र भारती(पंच), इतवारी साहू (चुलगहन), भरत निर्मलकर (निपानी), टी.आर. देवांगन (कौही), दीपक वर्मा (स्वास्थ्य विभाग), बसंत साहू (बोरेंदा), सीता सिन्हा (पूर्व सरपंच निपानी) लेखा ठाकुर(कौही), लक्ष्मी ठाकुर।(कौही), रोशनी बिजौरा(डिड़गा), सुधा ध्रुवे(पहन्दा), अशोक साहू (निपानी), आत्माराम जोशी(औंसर) और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे बच्चों और पालकों ने आनंद(बाल) मेला खूब आनंद उठाया –उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य एन. के. मेश्राम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की है।

Exit mobile version