Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत कई गणमान्यों को ब्रह्माकुमारीज ने रक्षा सूत्र बांधा

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, एपी कॉलोनी सेवा केंद्र की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को रक्षा सूत्र बांधकर भाईचारा और बंधुत्व का संदेश दिया गया।

 

इस दौरान लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, गया हवाई अड्डा निदेशक बंगजीत शाहा, गया नगर निगम के मेयर गणेश प्रसाद, वरीय पुलिस अधीक्षक दलाई लामा, मोहन श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी और गणमान्य शामिल रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी सुनीता दीदी ने किया। अभियान के दौरान सभी अतिथिगण भावविभोर और अभिभूत नज़र आए।

Exit mobile version