* युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ ‘मन की बात’…
* DLP प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को मिली डिजिटल संगठन की नई दिशा…
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात किया।
कार्यक्रम के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा DLP (Digital Learning Platform) के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक कार्यों में तकनीक की भूमिका, सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क को सशक्त बनाने तथा संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी, भाजपा जिला मंत्री पारस जंघेल ,जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल,युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री आकाश सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के जिला भिलाई प्रभारी श्री मुकेश साहू जी, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं भाजपा के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी जयंत शर्मा जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई द्वारा दी गई।
