* मानिकपुरी पनिका समाज चुलगहन परिक्षेत्र ने रानीतराई मे मनाया कबीर जयंती शामिल हुई- कल्पना नारद साहू सभापति जि पं दुर्ग रहे मुख्यअतिथि…
कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने कहा कबीर साहेब ने अपने जीवन के माध्यम से समाज में फैली जाति-पाति, ऊंच-नीच और अंधविश्वास का विरोध करते हुए मानवता, सद्भाव और सच्ची भक्ति का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कबीर साहेब के उपदेश केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और नैतिक जीवन के लिए भी प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर सामाजिक बंधु – परदेशी दास अध्यक्ष, गोकुल दास, हिम्मत दास, अशोकदास, नंदूराम, रोहितदास, नोहरदास, गिरधरदास, अरुणदास, दयालदास, हेमंतदास, भानुदास, बहुरदास, रूपदास, लीना मानिकपुरी, कीर्ति मानिकपुरी, आशा मानिकपुरी, ममता मानिकपुरी, मालती मानिकपुरी, खुशबू मानिकपुरी,दुलेशवरी मानिकपुरी सहित समस्त मानिकपुरी पनिका समाज चुलगहन परिक्षेत्र के सामाजिकगण उपस्थित रहे।