Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

न्यायधानी में जूस पीने रुका मैनेजर का 5 लाख 68 हजार पार

बिलासपुर :  लगातार बढ़ते अपराधों के बीच न्यायधानी में प्राइवेट कंपनी के मैनेजर से 5 लाख 68 हजार की उठाईगिरी कर ली। मैनेजर बैंक से रुपये निकाल कर जा रहा था। इस दौरान जूस पीने के लिए रुका तभी यह घटना हुई। हालांकि पुलिस भी मामले को संदिग्ध मान रही है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

दरसअल, पीड़ित राधेश्याम इंटरप्राइजेज में विक्की पैगवार मैनेजर का काम करता है। वह कंपनी के बाहरी क़ाम निपटाने के अलावा बैंक से रकम निकालने व जमा करने का क़ाम भी करता है। आज वह कोतवाली थाना क्षेत्र के बावली कुआं स्थित सेंट्रल बैंक से चार लाख रुपये निकाल कर तोरवा थाना क्षेत्र के तितली चौक स्थित स्टेट बैंक पहुँचा। यहां से भी उसने 1 लाख 68 हजार रुपये निकाले। और काले रंग की बैग में भर कर सिरगिट्टी की तरफ जा रहा था।

इस बीच वह तोरवा थाने के पास स्थित बंगाली स्कूल रोड में एक फल दुकान में जूस पीने रुका था। तभी एक व्यक्ति ने आकर विक्की से सामान्य बात चीत की। फिर उसके कपड़ों में कीड़ा लगे होने की जानकारी देकर कीड़ा निकालने के बहाने उसे बातों में उलझा कर रखा। इस बीच उसने बैग नीचे उतार कर रख दिया था। तभी दो बाइक सवार आये और बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। विक्की ने उन्हें दौड़ाया, इस बीच पहले बात करने वाला युवक भी फरार हो गया। विक्की ने इसकी शिकायत तोरवा थाने मे की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच व आरोपियो की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आरोपितों के खिलाफ अहम सुराग लगने का दावा कर रही है। प्रथम दृष्टया घटना भी संदिग्ध मानी जा रही है।

Exit mobile version