Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुएं में मिली लाश, माना में 10 दिनों में दूसरी वारदात

रायपुर : राजधानी रायपुर के माना स्थित कुआं में अधेड़ की संदिग्ध लाश लाश मिली है। मृतक का नाम वीरेंद्र बर्मन (55वर्ष) बताया जा रहा है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। माना क्षेत्र में 10 दिन के भीतर ये हत्या की दूसरी घटना है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि माना क्षेत्र में कुएं में वीरेंद्र बर्मन नाम के व्यक्ति की लाश मिली है। बीती रात माना में गुम इंसान कायम कर पता तलाश किया जा रहा था। इस बिच आज अधेड़ की लाश मिली। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है। अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Exit mobile version