Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 जिलों के SP बदले, राजनांदगांव को मिला नया IG

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सरकार द्वारा जारी आदेश में 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इससे पहले 25 जनवरी को तबादला सूची जारी की गई थी और करीब 167 दिन बाद यह बड़ा फेरबदल किया गया है।

राजनांदगांव रेंज को मिला नया IG

जारी आदेश के अनुसार, अजय कुमार यादव को नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से स्थानांतरित कर राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है।

वहीं, राजनांदगांव रेंज के तत्कालीन IG बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बस्तर रेंज के IG प्रशांत कुमार अग्रवाल की भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की गई है।

12 जिलों के SP बदले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

सरकार के आदेश के अनुसार राज्य के 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। साथ ही 4 DIG स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के तीन DCP को बस्तर क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इसके अलावा रॉबिन्सन गुरिया को गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर बनाया गया है।

इन जिलों को मिले नए SP

तबादला आदेश के तहत निम्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है—

सरकार का यह प्रशासनिक निर्णय राज्य में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Exit mobile version