Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पुलिस की बड़ी कारवाही, 12 जुआरी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा पुलिस ने ग्राम सिवनी में तालाब के पास से 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुन्हेगारों के पास से 52 पत्ती ताश और 22 हजार 900 रुपये कैश बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिवनी में तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय बिताये मौके पर दबिश दी और 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। गुन्हेगारों से 22,900 रुपये कैश और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी गुन्हेगारों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस रेड में थाना चांपा पुलिस टीम का योगदान रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप का मार्गदर्शन भी इस कार्रवाई में रहा। गुप्तचर से सूचना मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।

Exit mobile version