Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अवैध धान परिवहन पर चिल्हाटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 499 बोरी धान जप्त


चिल्हाटी पुलिस ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक क्रमांक CG 16 CJ 8710 को पकड़ा, जिसमें महाराष्ट्र के कुरखेड़ा से रायपुर ले जाया जा रहा 309.80 क्विंटल (कुल 499 बोरी) धान लदा हुआ था।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) देवचरण पटेल, एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नोहर सिंह मण्डावी के मार्गदर्शन में की गई।

थाना चिल्हाटी के थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरावी के नेतृत्व में सुघघर जन सुरक्षित जिला अभियान के तहत पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान अवैध धान परिवहन करते उक्त ट्रक को रोककर वैधानिक कार्रवाई करते हुए धान एवं वाहन को जप्त किया गया।

Exit mobile version