Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चुनाव ट्रेनिंग से लौटने के वक्त हुआ बड़ा हादसा… तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से प्राचार्य की मौत

खैरागढ़ : जिले में हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा। सड़क हादसों में आए दिन लोगों की जान चली जा रही है। बीती रात फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें ढाबा गांव के हाईस्कूल के प्राचार्य विजयलाल रजक (55 वर्षीय) की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, विजयलाल चुनाव ट्रेनिंग (Election Training) में शामिल होने खैरागढ़ आए हुए थे। ट्रेनिंग के बाद वे अपने घर लौट रहे थे।  इस दौरान नर्मदा और चकनार के बीच तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, विजयलाल रजक करीब साढ़े छह बजे चुनाव ट्रेनिंग लेकर वापस पेंडरवानी जा रहे थे। जब वह नर्मदा क्रॉस करके आगे बढे, तभी उनके पीछे कवर्धा जा रही दो ट्रेलर वाहन थे, जिसमें से एक ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया।

मृतक के खून बहने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस दौरान कार से गुजर रहे एसपी ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों ने मदद की। मौके पर चकनार के अन्य ग्रामीणों की मदद से उन्हें गंडई हास्पिटल लाया गया, जहां शिक्षक ने अपना दम तोड़ दिया।

ढाबा गांव के हाईस्कूल के प्राचार्य विजयलाल रजक (55 वर्षीय)
Exit mobile version