Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

‘मजा मा’ धक-धक गर्ल ने गिराई हुस्न की बिजलियां

वेबडेस्क : माधुरी दीक्षित ( MADHURI DIXIT) की फिल्म ‘मजा मा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का इन दिनों एक्ट्रेस जमकर प्रमोशन कर रही हैं, और इस बीच माधुरी दीक्षित की एक के बाद एक खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की खूबसूरती में दिन ब दिन इजाफा होता जा रहा है।


इस उम्र में वो आज की एक्ट्रेस को अपने हुस्न से मात देती हैं। इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनकी स्माइल का तो कहना ही क्या, ग्रीन कलर के लहंगा चोली में माधुरी बेहद हसीन लग रही हैं. फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अपनी अदाओं से ‘धक धक गर्ल’ आज के समय में भी लाखों दिलों पर वार करती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों से तो नजरें हटाना ही मुश्किल हो रहा है। बता दें, माधुरी दीक्षित जल्द ही फिल्म ‘मजा मा’ में नजर आएंगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर शानदार है और एक गाना भी रिलीज हो चुका है।

Exit mobile version