Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

Mahtari Vandan Yojana : बेमेतरा में महिलाओं ने भरे 2 लाख से ज्यादा आवेदन..

Mahtari Vandan Yojana | बेमेतरा : जिला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना का महिला हितग्राहियों को लाभ देने के आवेदन पंजीयन का काम बीते 5 फरवरी से शुरू किया गया था। इन दिनों में महिला एवं बाल विकास की ज़िले की 6 परियोजना में 201955 महिला हितग्राहियों का महतारी वंदन योजना में पंजीयन के फ़ार्म भरे है। वही, 97833 आवेदनों की पोर्टल में एंट्री की गयी है।

सोमवार की बात करें तो 16637 महिलाओं ने महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) आवेदन भरे है। पोर्टल में आज 24615 आवेदनों की एंट्री की गयी। वहीं इस कार्य को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकाय,परियोजना अधिकारियों और समस्त पर्यवेक्षक एकीकृत बाल विकास परियोजना, ग्राम पंचायत सचिव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमलों के माध्यम से घर-घर सर्वे कर ऑफलाइन आवेदन भरवा रहे हैं।

 यह भी पढ़े  : कितनी भी कोशिश कर ले आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा, घर बैठे कर सकते है आसानी से लॉक, आधार कार्ड सुरक्षित करना है तो जानिए पूरा प्रोसेस 

इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि में सकारात्मक भूमिका निभा रहे है। वहीं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूरे जोश के साथ इस काम को अंजाम दे रहे है। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बी.डी पटेल ने बताया कि, सोमवार को ज़िले की 6 परियोजना में महिला 16637 हितग्राहियों के (Mahtari Vandan Yojana) फ़ार्म भरवाए गये। कलेक्टर रणबीर शर्मा प्रतिदिन आवेदनों और पोर्टल में एंट्री की जानकारी ले रहे है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि, ज़िले की शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं के  आवेदन भरे जाये और समय पर उनकी सभी आवेदनों की पोर्टल में एंट्री भी हो जाये।

Exit mobile version