Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दोबारा खुलेगा महतारी वंदन योजना, वंचितों को मिलेगा लाभ

* दोबारा खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल लाभ लेने से वंचित पात्र महिलाएं जल्द कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन…
* आगामी 15 दिनों के भीतर खोले जा सकते पोर्टल, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये महिलाओं को…

राकेश कुमार सोनकर की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़:  छत्तीसगढ़ की विवाहित पात्र महिलाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना के लाभ लेने से वंचित या छुटे हुए पात्र हितग्राहियों के लिए इसे दोबारा खोला जाएगा।

जिससे वे महिलाएं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर लाभ ले सकेंगे महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसके संकेत दिए है।

वहीं इस पोर्टल को आगामी 15 दिनों के भीतर खोले जा सकते है। वहीं जानकारी मिली है कि इसकी शुरूवात बस्तर संभाग से की जा सकती है क्योकि बस्तर संभाग के दुरस्त एवं अंचल क्षेत्रों में अभी भी महिलाएं वित्ति लाभ लेने से वंचित है।

“28 किस्तों में किया जा चुका है अब तक भुगतान”
महतारी वंदन योजना के पात्र महिलाओं को अब तक 18000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आर्थिक मदद राज्य में भाजपा सरकार द्वारा दी जा चुकी है। जो अब तक 28 किस्तों में जारी हुई है।

“हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये पात्र महिलाओं को”
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह उनके खाते में ट्रांसफ़र किये जाते है। जिसे वह हर महीने बैंक जाकर निकासी भी कर सकते है।

Exit mobile version