Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मधोता समरस्ता भवन में संपन्न हुआ द आर्ट ऑफ लिविंग का महासत्संग

* मधोता समरस्ता भवन में संपन्न हुआ द आर्ट ऑफ लिविंग का महासत्संग…
* गुरु पूजा, भजन और ध्यान से गूंजा पूरा परिसर…

बस्तर (मनोज ठाकुर) ; बस्तर विकासखंड के मधोता स्थित समरस्ता भवन में रविवार संध्या को द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा आयोजित हैप्पीनेस प्रोग्राम का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन “गुरु पूजा एवं महा सत्संग” में सैकड़ों साधकों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा भवन भक्तिमय ऊर्जा से भर गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से गुरु पूजा के साथ हुई। इसके बाद सामूहिक भजन-कीर्तन और ध्यान सत्र आयोजित किए गए। साधकों ने बताया कि इस सत्संग से उन्हें आंतरिक शांति और मानसिक तनाव से राहत मिली। उपस्थित लोगों ने शांति, प्रेम और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक संजय मिश्रा जी, ब्रह्माचारी स्वामी सच्चिदानंद जी, टिकेंद्र पांडेय जी, निरु मिश्रा जी, शिवराम मौर्य जी, रामचंद्र कोर्राम जी सहित जोगेश्वर वालेंटियर, रुपनारायण यादव, गुड्डू नाग, एकादशी प्रेमसागर, हेमकुमार, बलिराम मौर्य, चंद्रकुमार, उदय मांझी, शांति नाग, संध्या ठाकुर, प्रेमलता एवं मधोता ग्राम के अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version