Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा, चलता रहता था देह व्यापार

महासमुंद : जिले में तुमगांव का नाम लेते ही लोगों में गलत छवि बन जाती है। लेकिन इससे तुमगांववासी अपमानित महसूस करने लगते हैं। गांव से दूर आउटर पर अवैध रूप से सेक्स वर्करों ने अवैध निर्माण कर बदनाम धंधा संचालित कर रख रखा था। पुलिस टीम आए दिन छापेमार कार्रवाई करटी रहती है।

बावजूद इससे धंधा कभी भी प्रभावित ही नहीं होता। नगरवासी इसे लेकर बहुत परेशान हैं। बीते कुछ दिनों नागरिकों ने नगर पंचायत व राजस्व विभाग को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पत्राचार किया। जिस पर प्रशासन ने पड़ताल की। और शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर शुक्रवार सुबह से बदनाम जगह पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

जानकारी के मुताबिक इससे पहले ही शासन-प्रशासन ने कब्जाधारी महिला को मकान खाली करने नोटिस भी भेजा गया था। इसके बावजूद भी मकान खाली न होने पर सुबह साढ़े 10 बजे पहले घर का समान खाली किया गया और बाद में बुलडोजर लगाकर निर्माण ध्वस्त किया गया है।

Exit mobile version