Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम सम्पन्न, श्रध्दालु गण भक्ति भाव से माता लक्ष्मी का पूजन किया

गरियाबंद/गोहरापदर : मैनपुर विकासखंड के ग्रामों में अगहन गुरुवार को माता लक्ष्मी पूजा उत्सव मनाया गया अगहन के प्रत्येक गुरुवार को माता लक्ष्मी जी की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अगहन के अंतिम गुरुवार को माता लक्ष्मी जी,गणेश जी,सरस्वती माता का मूर्ति की स्थापना किया जाता है। मूर्ति स्थापना से पहले सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति व्दारा कलश जल यात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण पश्चात स्थापना की जाती है,इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों मे बहुत उत्साह देखने को मिलता है,रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इस कार्यक्रम में शामिल होने क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने ग्राम केकराजोर, दरलीपारा, चनाभाठा, छैलडोगरी, कांडेकेला, सरगीगुड़ा पहुंच माता लक्ष्मी जी दर्शन कर पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया क्षेत्र मे सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की,ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों अतिथियों का स्वागत किया।

ग्रामीणों एवं श्रध्दालुओं को संबोधित करते हुए विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि माता लक्ष्मी जी का पूजा उत्सव बड़े धुमधाम के साथ मनाया जाता है, जिससे गांव व क्षेत्र मे सुख,शांति,समृद्धि एवं खुशहाली आती है, विधायक पुजारी ने केकराजोर मे रंगमंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की, मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि इस तरह धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से गांव भक्तिभाव का संचार होता है।

एकता भाईचारा बनी रहती है,इस अवसर पर अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी,सांसद प्रतिनिधि खगेश्वर नायक,अशोक नागेश,डोमार कश्यप,सबरसिंह नागेश,गुपत मरकाम,पुरन मरकाम,कुरसोराम टांडिया,जगदीश मरकाम, कालूराम कश्यप, खगेश्वर ध्रुव,पीतम नागेश,श्यामलाल कोमर्रा,दुर्बल नेताम,पाथर कश्यप,केवल नायक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version