Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महादेव के प्रसाद से पुलिसकर्मी सहित 16 लोग घायल

महादेव के प्रसाद से पुलिसकर्मी सहित 16 लोग घायल

बालोद : महाशिवरात्रि के दिन भांग पिने के बाद 16 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। इन लोगो ने महाकाल का प्रसाद समझकर भांग मिला दूध पिया था। इसके बाद इनकी तबीयत खराब होने लग गई  । इन 16 लोगों में स्कूल के छात्र, पुलिसकर्मी और पंचायत सचिव शामिल है। आज शनिवार को शहर के जयस्तंभ चौक के पास पान ठेले वाला प्रसाद वितरण कर रहा था। प्रसाद के लिए दूध का इंतजाम किया गया था। और इसी दूध में उसने प्रसाद के नाम पर भांग मिला दी थी। इस दूध को कई लोगों ने पिया था। जिसमे बड़ी संख्या में लोग बीमार हो चुके है ।

प्रसाद खाने के बाद लोगो की तबीयत बिगड़ने लग गई। हीरापुर के 8वीं का छात्र तेजेश्वर साहू ने भी यहां प्रसाद खाया था। जिसके बाद घर गया, फिर तेजेश्वर की मां ने बताया कि उनका बेटा महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में कार्यक्रम देखने गया था। वापस आया और साइकिल खड़े करते ही निचे गिर गया। वह तुरंत अस्पताल पहुंचे तो और भी लोग भर्ती थे, तब समझ आया कि भांग की वजह से ऐसा हुआ।

बाद में पता चला कि अस्पताल में पुलिसकर्मी विपिन गुप्ता, पंचायत सचिव भूषण भारद्वाज, आमापारा के पूर्व शिक्षक छबि लाल, नयापारा के नितिन पटेल, लोगन योगी, संजय नगर के आनंद साहू, चुनेश्वर यादव, कुन्दरूपारा मधुबन कॉलोनी के प्रशांत साहू् अस्पताल में भर्ती हैं। इस मामले में बालोट टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि दूध में भांग मिला हुआ था, जिसे पीने के बाद कुछ लोग बीमार  हो गए। बीमार लोगो का इलाज किया जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है।

Exit mobile version