गरियाबंद : गरियाबंद जिला देवभोग विकास खंड के ग्राम पंचायत रोहनागुड़ा में सार्वजनिक श्री श्री महालक्ष्मी पूजा उत्सव समिति रोहनागुडा के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महालक्ष्मी पूजा उत्सव की कलश स्थापना कलश यात्रा एवं मूर्ति स्थापना की गई छत्तीसगढ़ से मोखागुड़ा के संप्रदा मंडली के साथ जल कलश यात्रा संध्या 5 बजे किया गया एवं 6 बजे मां लक्ष्मी जी मूर्ति स्थापना की गई आज के इस कलश यात्रा में नव कन्याओ के द्वारा नौ कलश एवं साथ ही गांव के माता एवं बहनों ने कलश ले कर शामिल हुई।
जिसमे गांव के मुख्य पुजारी श्री देवशरण टोले के द्वारा फीता काट कर कलश यात्रा को सम्पन्न किया गया । इस मधुर बेला में गांव के वरिष्ठ श्री कुंदनलाल नागेश, दिगाम्बर नागेश, दुर्जेनाथ पात्र, गुप्तेश्वर निधि, अरुण नागेश, मंगल राम नागेश, निरंजन नागेश, कोमल निधि,परमेश्वर निधि,मनोज नागेश,पैकराम पात्र,सचिन नागेश,मनोजपाल निधि,यशकुमार नागेश,दुर्गेश्वर नागेश,नेपाल नागेश, एवं सार्वजनिक मां लक्ष्मी उत्सव समिति के सभी पद्दाधिकारी उपस्थित थे।
