डी. आर. एस. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाटन में कक्षा एक के प्रवेश हेतु लॉटरी आयोजित की गई।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति वेलेनटिना मसीह ने बताया कि कक्षा एक में कुल 50 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जिसके लिए कुल 265 ने पंजीकरण कराया था। शासन के गाइडलाइंस के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।
25 प्रतिशत विद्यार्थियों को बी.पी.एल श्रेणी से और 50 प्रतिशत छात्राओं को लिया जाएगा। लॉटरी प्रवेश कमेटी के सदस्यों के रूप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री टी.आर.जगदल्ले एंव विद्यालय के प्राचार्या श्रीमति वेलेनटिना मसीह, शाला प्रबंधन एंव विकास समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा
भास्कर सावर्णो सदस्य , देवेन्द्र चन्द्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन व राजेश साहू ललिता देवांगन के साथ- साथ 52 अभिभावक गण प्रतिनिधि के रूप में उपस्थिति थे।
