रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने रायपुर निवास में पूरे विधि विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। सीएम साय ने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश
