Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डाटा एंट्री ऑपरेटर और वाहन चालक के पद में भर्ती हेतु पात्र/अपात्र की सूची जारी

बेमेतरा : कार्यालय आदिवासी विकास शाखा बेमेतरा द्वारा डाटा एण्ट्री ऑपरेटर एवं वाहन चालक के एक-एक रिक्त पदो के पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके तहत कुल 1241 आवेदन कार्यालय आदिवासी विकास शाखा को प्राप्त हुए, जिसमें से डाटा एण्ट्री ऑपरेटर पद के लिए कुल 927 एवं वाहन चालक के लिए कुल 314 आवेदन प्राप्त हुए है।

उक्त दोनो पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार कर पात्र/अपात्र की सूची जारी कर दी गई है। पात्र/अपात्र की सूची कार्यालय आदिवासी विकास शाखा बेमेतरा से प्राप्त कर सकते हैं। पात्र/अपात्र आवेदक 16 जून 2023 कार्यालयीन समय 5ः30 बजे तक इस कार्यालय में दावा आपत्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। समयावधि के पश्चात दावा आपत्ति हेतु प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होगा।

Exit mobile version