Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मैत्रीबाग में शेर का निधन, किया अंतिम संस्कार

भिलाई : मैत्रीबाग में कल सफेद नर शेर का निधन हो गया है। वन विभाग की टीम ने उनका अंतिम संस्कार किया। बता दे की इस शेर को कैंसर हो गया था और इसका इलाज मैत्री बाग के चिकित्सक और अंजोरा पशु चिकित्सालय के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ चिकित्सक के मार्गदर्शन में हो रहा था। अथक प्रयासों के बावजूद भी इस प्यारे शेर को नहीं बचाया जा सका।

जानकारी के मुताबिक मैत्री बाग में जन्में नर शेर ‘किशन’ की उम्र सिर्फ 9 वर्ष थी। शेर का जन्म 2013 में हुआ था। इस शेर के पिता का नाम सुन्दर और मां का नाम कमला था। वन विभाग के अधिकारी कंजरवेटर आफ फारेस्ट, डीएफओ, एसडीओ, दुर्ग व शासकीय चिकित्सक की मौजूदगी में आज इस शेर का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया है।

Exit mobile version