Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

घर में घुसा तेंदुआ, सकपका गया मालिक, दहशत का माहौल

कांकेर : चारामा वन परिक्षेत्र के ग्राम सारधु नवागांव के घर में तेंदुआ घुस गया था। रात अंधेरे में घुसे तेंदुए को सुबह घर के मालिक ने देखा जिसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। कच्चे मकान के एक हिस्से में तेंदुए के घुस जाने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम तत्काल पहुंची और पिंजरा लगाकर तेंदुआ को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। तेंदुए को देखने के लिए गांव में भीड़ उमड़ पड़ी है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटा हुआ है।

शहर हो या गांव सभी जगह लोग जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हो चुके हैं। कहीं भालू उत्पात मचा रहा है, तो कहीं तेंदुआ। वन अमला भी भालू और तेंदुआ को पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी भालू और तेंदुओं का उत्पात जारी है। अब इन पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो रहा है।

Exit mobile version