Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विधायक दल की बैठक हुई CM हाउस में शुरू

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निवास पर विधायक दल की बैठक अभी जारी है। कांग्रेस के सभी विधायक CM हाउस में जुटे हैं। राज्यसभा उम्मीदवार रंजीत रंजन के सामान्य परिचय के बाद सीएम बघेल के साथ सभी नामांकन जमा करने विधानसभा जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और पीसीसी अध्यक्ष के साथ दोनों उम्मीदवारों का सम्बोधन होगा। इसके ठीक बाद एक-एक नामांकन फॉर्म में 10-10 विधायकों को प्रस्तावक बनाया जाएगा। बैठक के बाद सम्भवतः सारे विधायक विधानसभा जाएंगे।

Exit mobile version