Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

देवभोग उपसरपंच एवं युवा समाज सेवक आशीष पांडे ने हरी झंडी दिखाकर मत्स्य पालकों का अध्ययन हेतु किया उड़ीसा रवाना

गरियाबंद/देवभोग : गत दिवस मत्स्य अधिकारी श्री वर्मा के मार्गदर्शन में देवभोग की इकाई निषाद समाज मत्स्य पालन के अध्ययन हेतु उड़ीसा भ्रमण पर निकले तीन दिवसीय इस भ्रमण में निषाद समाज के महिला एवं पुरुष लगभग 100 की संख्या में बस के माध्यम से तीन दिवसीय दौरे पर उड़ीसा के संबलपुर के भ्रमण पर निकले, जहां उन्हें मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी जानी है। मत्स्य पालन के अधिकारी वर्मा का इस प्रकार के भ्रमण का यह पहला मौका है जिसमें निषाद समाज के लोग काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये एवं इस प्रकार के कार्य हेतु सराहनीय पहल भी कहा।

निषाद समाज के अध्यक्ष शिव लाल निषाद ने मत्स्य पालन अध्ययन को मत्स्य पालन के लिए काफी उपयोग बताया। इस मत्स्य पालकों के अध्ययन हेतु निकलने से पहले देवभोग उपसरपंच श्री अनिल बेहरा एवं युवा समाज सेवक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य आशीष पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही उप सरपंच ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन के लिए मत्स्य अधिकारी बहुत-बहुत धन्यवाद के पात्र हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में मत्स्य पालन हेतु नाना प्रकार की जानकारियां अध्ययन के माध्यम से दिया जाता है जिसे भली-भांति समझते हुए देवभोग ब्लॉक से मत्स्य पालन के अध्ययन हेतु जो लोगों को इसकी जानकारी हेतु उड़ीसा रवाना किए धन्यवाद के पात्र हैं एवं आगामी दिनों में इस अध्ययन के माध्यम से अनेक प्रकार की जानकारियां भी मत्स्य पलकों को होगी।

मत्स्य पालक अध्ययन हेतु रवाना होने से पूर्व देवभोग के हृदय स्थल गांधी चौक पर युवा समाज सेवक आशीष पांडे एवं उपसरपंच अनिल बेहरा एवं अन्य सदस्यों ने मिलकर आतिशबाजी के साथ इन्हें रवाना किया। समाज सेवक आशीष पांडे ने निषाद समाज के लोगों से चर्चा के दौरान कहा कि इस प्रकार के अध्ययन कार्य होने से ना केवल मत्स्य पालन हेतु जानकारी प्राप्त होगी बल्कि आने वाले दिनों में इस प्रकार का आयोजन देवभोग में भी हो

Exit mobile version