Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले

गुरुदेव, डोंगरगढ़ । राजनांदगांव नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष पिल्ले ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता विष्णु लोधी भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मां बम्लेश्वरी का आशीर्वाद सदैव उनके साथ बना रहे और वे जनसेवा के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहें।

पूजा-अर्चना के बाद दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन भी किया।

Exit mobile version