Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन : शासकीय महाविद्यालय के अध्यक्ष बनने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार

(संतोष देवांगन) पाटन : नगर पंचायत पाटन के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले ने शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी विकास समिति के अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री व दुर्ग जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, मध्य पाटन मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू, उत्तर पाटन मण्डल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर, दक्षिण पाटन मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू के प्रति आभार जताया है। योगेश निक्की भाले की नियुक्ति पर पाटन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

Exit mobile version