Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पटना में प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

रिपोर्ट – एस. एन. श्याम / अनमोल कुमार

राजधानी पटना में जन वितरण प्रणाली (फेयर प्राइस) दुकानदारों के प्रदर्शन पर पुलिस ने आज लाठीचार्ज और वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, पत्थरबाज़ी और लाठी-डंडों से हमला किया। यहां तक कि कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने और कॉलर पकड़ने की भी शिकायत है।
फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर गांधी मैदान से गर्दनीबाग तक मार्च करना चाह रहे थे। यह क्षेत्र सरकारी तौर पर प्रतिबंधित है। पुलिस ने उन्हें डाकबंगला चौराहा पर रोकने की कोशिश की।

लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं माने और बैरिकेड तोड़ दिए, तब पुलिस ने पहले वाटर कैनन से पानी की बौछार की और बाद में लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
प्रमुख मांगें

फेयर प्राइस डीलर्स को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाए।
गुजरात की तर्ज पर मानदेय और अनुकंपा नियुक्ति मिले।

साप्ताहिक अवकाश की सुविधा दी जाए।
बता दें, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन पहले भी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर चुका है।
वहीं, बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने पहले ही आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को लेकर वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

Exit mobile version