Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बलरामपुर में हुआ बड़ा हादसा, बस और ट्रक का टक्कर होने से 10 यात्री गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर : बलरामपुर में एक यात्री बस और एक ट्रक में टक्कर का मामला सामने आया है। टक्कर के बाद बस नियंत्रित से बाहर होकर पलट गई और एक महिला बस के नीचे दब गई। इतना ही नहीं इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से चोटे आयी है हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ है।

 

यहां एक बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं बस पलटने से एक महिला बस के नीचे दब गई और 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस हादसे के बाद पुलिस की टीम वाहन को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुगम करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version