Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मकान मालिक पर तलवार से जानलेवा हमला, जाँच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : सिरगिट्टी क्षेत्र में हंगामा करने से मना करने पर युवको ने मकान मालिक पर तलवार से जानलेवा हमल कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मकान मालिक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वही उनकी पत्नी ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में लगी है।

बता दे की यह मामला गणेश नगर चुचुहियापारा का है जंहा रहने वाली चांदनी मिरी गृहणी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में यह बताया कि रविवार की रात वे परिवार के साथ अपने घर में थीं। तभी सोमवार की सुबह तीन बजे उसी मोहल्ले में रहने वाले आकाश बघेल, शिब्बू बघेल और उनके साथी, गृहणी के घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। हंगामें की आवाज सुनकर उनके पति बृजेश मिरी घर के बाहर निकले। और जब उन्होंने युवकों को गाली-गलौज करने से मना किया।

इस पर युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर बृजेश के साथ ही बदसलूकी करने लग लगे। इसी दौरान शिब्बु बघेल ने तलवार से बृजेश के सिर में वार कर दिया। इसके बाद उसने तलवार से उनके हाथ में भी वार किया। बृजेश हमले में घायल होकर जमीन में गिर गए। इस शोर शराबे के बीच चांदनी और उनके जेठ लक्ष्मीन मिरी ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इस पर युवकों ने उन्हें भी तलवार से मारने की धमकी देने लगे। उन युवकों के जाने के बाद वे घायल को लेकर अस्पताल गए। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। वही इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास व मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version