Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रायपुर : छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव 2025, अध्यक्ष पद के लिए ललित जैसिंघ ने खरीदा फॉर्म, कल भरेंगे नामांकन

चेंबर ऑफ़ कामर्स चुनाव 2025

रायपुर : छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव 2025 के लिए नामंकन प्रक्रिया जारी है वही सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने आज नामांकन फॉर्म खरीदा है. और वे कल अपने समर्थकों के साथ अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

वही ललित जैसिंघ ने कहा कि वे पिछले 25 साल से चेंबर से जुड़ा हुआ है और आज नामांकन पत्र खरीदा है. वे चेंबर में कई अलग-अलग पद में कार्य किया है प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी रहा है. और लगातार व्यापारी वर्ग के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं मै हमेशा व्यापारी समाज के लिए 24×7 उपलब्ध रहूंगा।

*👉यह भी पढ़े CRIME NEWS पर सुकमा : नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण*

उन्होने आगे कहा कि चेंबर चुनाव 2025 में नियमों के तहत, चेंबर का कोई भी सदस्य प्रत्याशी का प्रस्तावक व समर्थक हो सकता है. प्रस्तावक और समर्थक का नाम प्रकाशित मतदाता सूची में होना अनिवार्य है. किसी भी जिले का सदस्य किसी भी प्रत्याशी का प्रस्तावक या समर्थक बन सकता है।

आपको बतादें कि नाम निर्देशन पत्र 17, 18 और 19 मार्च को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक दिए जाएंगे, वही फॉर्म जमा करने का समय दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। तथा नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 तक रहेगा, नाम निर्देशन पत्र शुल्क प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए 31,000 रुपए, प्रदेश उपाध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों के लिए 15,000 रुपए तय किया गया है. साथ ही ये चुनाव की सभी प्रक्रिया चेंबर भवन में संपन्न की जाएगी।

Exit mobile version