बालाघाट: बस स्टैंड के पास बुड्ढेकर अपार्टमेंट वैष्णवी मैरिज लॉन में चल रही शादी में लाखों की चोरी
बालाघाट : बस स्टैंड के पास बुड्ढेकर अपार्टमेंट वैष्णवी मैरिज लॉन में चल रही शादी कार्यक्रम में चोरों ने की लाखों रुपए पार। बता दें कि भरवेली के देवांगन बेकरी वाले देवांगन परिवार का “राजेंद्र संग साक्षी” का वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें सभी मेहमान शादी समारोह का आनंद ले रहे थे कि चोरों ने सारे मेहमानों के आनंद पर ग्रहण लगाकर जेवर नगदी सहित दुल्हन दूल्हे का भी समान पार कर दिया।
वहीं “राजेंद्र संग साक्षी” वर वधू का बुड्ढेकर अपार्टमेंट वैष्णवी मैरिज लॉन में नीचे रिशेपसन चल रहा था और दूसरी ओर भोजन चल रहा था इस बीच फस्टफ्लोर और सेकंडफ्लोर में स्थानीय अज्ञात चोरों ने बड़े ही सफाई से चोरी कर ली। दो कमरों को छोड़कर सभी कमरों में मेहमानों का सामान अस्त व्यस्थ कर बैग आदि सामानों के लाक तोड़कर बाथरूम में फेक नकदी और जेवरात को चोरी कर ले उड़ा।
