Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से कुंती के सपनों को मिला अपना आशियाना

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से कुंती के सपनों को मिला अपना आशियाना अब भय मुक्त सम्मानजनक जीवन
* जर्जर कच्चे मकान एवं जंगली हाथियों के भय से मुक्ति, पक्के आवास के साथ मनरेगा से मिली मजदूरी ने घटाया निर्माण का आर्थिक बोझ – सुशासन का सशक्त उदाहरण…

सूरजपुर ; शासन की जनकल्याणकारी योजनाएँ किस प्रकार किसी गरीब परिवार के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन ला सकती हैं, इसका जीवंत उदाहरण सूरजपुर जिले के दूरस्थ वनांचल ग्राम घुई की निवासी श्रीमती कुंती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का आवास मिलने से आज उनका परिवार सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक घर में जीवन व्यतीत कर रहा है। श्रीमती कुंती भावुक होकर कहती हैं कि पहले बरसात का हर मौसम चिंता लेकर आता था, लेकिन आज उनका परिवार अपने पक्के और सुरक्षित घर में सम्मान के साथ जीवन जी रहा है, जो शासन की योजनाओं और प्रशासन के सहयोग से ही संभव हो सका है।

*राजनांदगांव: पहली बारिश में बिगड़े हालात, जिम्मेदार कौन? ; लापरवाही का खामियाज़ा भुगत रही जनता*

ग्राम पंचायत घुई, जनपद पंचायत प्रतापपुर की निवासी 32 वर्षीय श्रीमती कुंती का जीवन कभी अभाव और असुरक्षा से घिरा हुआ था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के कारण वे अपने पति के साथ दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनका परिवार एक जर्जर कच्चे मकान में निवास करता था, जहाँ बरसात के दिनों में छत टपकती थी और पानी घर के अंदर भर जाता था। चारों ओर जंगल होने के कारण जंगली हाथियों का खतरा भी हमेशा बना रहता था, जिससे परिवार की सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय थी।

*नकटी गांव में चला बुलडोजर.. राजनांदगांव कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन*

शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में श्रीमती कुंती का आवास स्वीकृत हुआ तथा योजना के अंतर्गत समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से आवास निर्माण में मजदूरी का लाभ मिलने से निर्माण कार्य का आर्थिक बोझ काफी कम हुआ और परिवार को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हुई। आवास निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक द्वारा निरंतर मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग तथा नियमित मॉनिटरिंग की गई। प्रशासन की सक्रिय कार्यप्रणाली, पारदर्शी प्रक्रिया और समयबद्ध क्रियान्वयन के कारण आवास का निर्माण निर्धारित अवधि में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

कलेक्टर रेना जमील ने किया पर्यटन स्थलों का निरीक्षण, दिए सुविधाओं के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश

आज श्रीमती कुंती का परिवार एक सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक पक्के घर में निवास कर रहा है। अब उन्हें बरसात, प्राकृतिक आपदाओं अथवा जंगली जानवरों के भय से मुक्त होकर जीवन जीने का आत्मविश्वास मिला है। पक्का आवास मिलने से उनके परिवार के जीवन स्तर, सामाजिक सम्मान और भविष्य के प्रति विश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्रीमती कुंती कहती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल एक मकान देने की योजना नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने भारत सरकार, छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन सूरजपुर तथा ग्राम पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके समर्पित प्रयासों से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ।

Exit mobile version