Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुणाल ने छोटे से उम्र में चित्र बनाना और पेंटिंग कारण अपना लक्ष्य बनाए

गरियाबंद : जिले के ग्राम लोहरसी निवासी कुणाल कौशिक पिता सुरेश कौशिक ने अपने छोटे से उम्र में चित्र बनाना और पेंटिंग कारण अपना लक्ष्य बनाए लिया है । कुणाल कौशिक 14 वर्ष के है और अभी व कक्षा 9 वी में पढाई कर रहा हैं । जो अपने बचपन से ही चित्रकला में ध्यान लगा लिया है । जो सुबह शाम पढ़ाई के साथ साथ चित्रकारी में विशेष ध्यान लगाया है । कुणाल कौशिक विभिन्न प्रकार के अनूठी पेंटिंग बनाई है । जैसे कि पीपल का पेड़ , माँ स्वस्वती , गणेश जी , स्वच्छता , तिरंगा जैसे अनेक प्रकार की चित्र बनाया है ।

कुणाल कौशिक चित्र बनाते हुए

चित्रकार ने बातचीत करते हुए कहा कि चित्रकला के माध्यम से ही चित्रकार अपनी बात शब्दों से ना कहकर पेंटिंग के जरिए कैनवास पर उतारकर लोगों तक पहुंचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी साथियो व बड़े बुजुर्गों को यही संदेश देना चाहता हूं की वे पढ़ाई के साथ-साथ उनकी जो भी अभिरुचि हो उन पर काम करना चाहिए । चित्रकार ने पीपल के पत्ते पर कृष्ण की तमाम लीलाओं के साथ ही देश के महापुरुषों के चित्र बनाए हैं ।

कुणाल ने आगे कहा कि पेंटिंग और चित्र बनाने में मेरे माँ पापा का पूरा सहयोग रहता है । रोजाना पढ़ाई के साथ साथ मेरे माता पिता चित्र बनाने प्रेरित किया जाता हैं । जिसके फलस्वरूप मैं चित्र बनाना सीख रहा हूँ । मेरे चित्रकला में रुचि देख उनका सहयोग मुझे हमेशा मिलता हैं । पेंसिल , ड्राइंग सीट से लेकर जो चीजे लगती है उसे मेरे पापा समय में उपलब्ध कर देते हैं । घर मे मेरी माँ अच्छे खाने के साथ साथ मेरे स्वस्थ को लेकर भी ध्यान रखते है । मुझे चित्र करी के वक्त किसी प्रकार का कोई रोक टोक नही करती । मेरे मा पापा का सपना है कि मैं बड़ा होकर एक बहुंत बड़ा चित्रकार बनूँगा और मेरे माँ पापा का सपना पूरा करूँगा यही मेरा लक्ष्य है ।

Exit mobile version