Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला अध्यक्ष गुलशन से मिले कुलदीप वर्मा, हुआ संगठन मजबूती पर चर्चा

* गुण्डरदेही में युवा मोर्चा नेताओं की सौजन्य मुलाकात, युवा मोर्चा को मजबूत बनाने पर मंथन, हुई अहम बैठक…
*:गुलशन का नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणादायक: कुलदीप वर्मा…

(बालोद) गुण्डरदेही : भारतीय जनता युवा मोर्चा के ओटेबंद मंडल मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा ने आज गुण्डरदेही में युवा मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष गुलशन साहू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष साहू से आशीर्वाद प्राप्त किया और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान कुलदीप वर्मा ने कहा कि जिला अध्यक्ष गुलशन साहू का पार्टी एवं युवा शक्ति के प्रति समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि गुलशन साहू युवाओं के लिए एक आदर्श के रूप में उभर रहे हैं, जो उनमें विश्वास और ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में भी विचार-विमर्श किया गया।

Exit mobile version