Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

एक्टिव आर्गनाइजेशन अवार्ड से सम्मानित हुए कृष्ण कुमार त्रिपाठी

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में 10 दिसंबर को विश्व मानव अधिकार दिवस बिलासपुर चकरभाटा में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन के द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम रखा गया था जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश से समस्त पदाधिकारी प्रभारी एवं सदस्य उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सत्र न्यायाधीश गणेश वर्मन, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश माननीय एन डी एक्का एवं संस्थान प्रमुख सी एस चौहान एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश महासचिव ए आर साव एवं प्रदेश के सभी जिलों से सदस्य पदाधिकारी गण की उपस्थिति में जो कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के हैं उनके लिए उपहार स्वरूप अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इसी कड़ी में संस्था मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन मे मैनपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष अमलीपदर निवासी कृष्ण कुमार त्रिपाठी को एक्टिव ऑर्गेनाइजेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया एवं उन्हें पदोन्नति कर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया जिसमें संस्था द्वारा ने उज्जवल भविष्य की कामना की एवं ढेर सारी बधाई दिया गया।

Exit mobile version