Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अवैध शराब के खिलाफ कोतरारोड़ पुलिस ने की दो बड़ी कार्रवाई, मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत मंगलवार के दिन कोतरारोड़ पुलिस ने DSP सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन और पुलिस थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में नवापारा क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर रेड मारकर कार्रवाई कर लगभग 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। दोनों कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल समेत कुल 51,500 रुपये मूल्य का सामान जप्त किया गयाहै। पहली कार्रवाई ग्राम भ्रमण के दौरान नवापारा के पास की गई, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर मोटरसाइकिल से ग्राम नवापारा की ओर जा रहा है।

 

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को रोका, जो अपनी मोटरसाइकिल के सामने 15 लीटर कि क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में शराब लेकर आता दिखाई दिया। आरोपी की पहचान राजेश कुमार निषाद (26 वर्ष), निवासी नवापारा पुलिस थाना कोतरारोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब और एक HF DILUXE मोटरसाइकिल (क्र. CG 11 AR 1136) भी जब्त की, जिसकी कुल कीमत 21,500 रुपये है।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। दूसरी कार्रवाई लिटाईपाली रोड के नहर पार पुल के पास की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर घात लगाकर बैठे पुलिस दल ने एक मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को रोककर जांच करने पर मोटरसाइकिल चालक के पास से 15 लीटर तथा पीछे बैठे व्यक्ति के पास से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान अमी लाल निषाद (33 वर्ष), निवासी सकराली पुलिस थाना डभरा, जिला सक्ती और गनपत निषाद (21 वर्ष), निवासी नवापारा पुलिस थाना कोतरारोड़ के रूप में हुई।

 

जिनके कब्जे से नीले रंग की SUPER SPLENDOR मोटरसाइकिल (क्र. CG 04 CS 4047) भी जब्त किया गया। कुल जब्ती का मूल्य 31,500 रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गयी है। इन कार्रवाइयों में पुलिस थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ ASI डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह सिदार और आरक्षक चन्द्रेश पाण्डे व शिवानंद प्रधान की प्रमुख भूमिका रही है। अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version