Cg24News-R:-आदर्श ग्राम मचांदुर में सतत 5 वर्षों से छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर माँ शाकम्बरी जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा आरती से हो भव्य कलश यात्रा भ्रमण के पश्चात बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम व रामधुनी का कार्यक्रम ने मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर सामाजिक वृद्ध जनों का सम्मान व कलश सजावट करने वालो को पुरष्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ढालेश साहू,अध्यक्षता सरपंच संघ अध्यक्ष ग्राम प्रधान युगल किशोर साहू,उपसरपंच दुष्यंत कुमार साहू,पंच मंशा साहू,आशा पटेल, गीता पटेल,संरक्षक पाटन राज गौकरण पटेल,मोहन पटेल,सहसचिव पाटन राजेन्द्र पटेल,भुखन पटेल पूर्व पार्षद उतई,ग्रामीण कोशरिया मरार समाज अध्यक्ष योगेश पटेल,उपाध्यक्ष सुखराम पटेल,कोषाध्यक्ष दिलीप पटेल,सचिव रिखीराम पटेल,सहसचिव अलखराम पटेल के साथ-साथ सामाजिक महिला व युवा व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।अतिथियों ने मां शाकम्बरी के अवतार कर दुर्गम दानव के वध व माँ के सताक्षी नाम की गाथा समाज में रखी।