Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कोरिया : करोड़ो की किताबें चोरी, थाने में मामला नहीं दर्ज… जाने क्यों और कैसे

कोरिया : छग के कोरिया जिले के चिरमिरी शहर में स्थित शासकीय लाहिड़ी कॉलेज की पुरानी लाइब्रेरी से किताबो के चोरी होने का मामला सामने आया है , बतादे की 50 हजार से ज्यादा किताबें चोरी हो गईं। लाइब्रेरी से किताबों के चोरी होने की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को 23 मई को हुई। लाहिड़ी कॉलेज कोरिया जिले के चिरमिरी शहर में 1953 से संचालित संभाग का पहला हायर एजुकेशन सेंटर रहा है। यहां की लाइब्रेरी में जाने-माने देश-विदेश के कई प्रसिद्ध लेखकों की किताबें थी।

वही काॅलेज से मात्र 1 किमी की दूरी पर चोरो ने इस वारदात को अंजाम तक पहुंचाया है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार चोरी की गई किताबों की कीमत अभी के समय में एक करोड़ से अधिक की है। कॉलेज प्रबंधन की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है।

बतादे की साल 2014-15 में काॅलेज के लिए नए भवन और लाइब्रेरी का निर्माण किया गया परन्तु पुरानी लाइब्रेरी में रखी किताबों को काॅलेज प्रबंधन की ओर से नए भवन में शिफ्ट नहीं कराया गया था। प्रबंधन ने इस तरह का अनुमान भी नहीं लगाया था कि कभी काॅलेज से किताबें चोरी हो सकती हैं। लाइब्रेरी की बाउंड्री के गेट का ताला टूटा होने के कारण चोरो ने भवन का दरवाजा तोड़कर लाइब्रेरी के अंदर प्रवेश किया और वहां रखी सभी अलमारी में 50 हजार से ज्यादा किताबों को ले गए।

Exit mobile version